फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्वां नदी की लहरों में फंसी दो जिंदगियां, पोकलेन से हुआ रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल जसवाल की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, घंटों बाद सुरक्षित निकाले गए ट्रैक्टर चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। बरसात के बीच उफनती स्वां नदी में शुक्रवार को दो ट्रैक्टर चालक कई घंटों तक फंसे रहे। गगरेट उपमंडल की कुठेड़ा जसवाला पंचायत में सुबह करीब नौ बजे नदी पार करते समय दोनों ट्रैक्टर तेज बहाव की चपेट में आ गए। पानी का स्तर बढ़ने से चालक बीच धारा में फंस गए और मदद का इंतजार करते रहे।
घटना की सूचना मिलते ही हिम फ्लिंट स्टोन क्रशर के मैनेजर राहुल जसवाल ने तुरंत पोकलेन मशीन मौके पर भेजी। स्थानीय लोगों के सहयोग से चलाए गए बचाव अभियान में दोनों ट्रैक्टर चालकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल जसवाल की तत्परता की क्षेत्र में सराहना हो रही है। इससे पहले भी वह स्वां नदी में फंसे लोगों की मदद कर चुके हैं। तहसीलदार गगरेट कुलताज सिंह ने लोगों से बरसात में नदी-नालों को पार करने से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें