फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड में दो रिहायसी मकान राख

Sun, 10 Apr 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
विज्ञापन
पटरी पर लगी आग - फोटो : self
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कलोह में पेश आई आग की घटना में दो रिहायशी मकान जलकर राख हो गए। आग की इस घटना में पीड़ित परिवारों को लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। घटना के दौरान घरों के सदस्य गांव में ही लगे एक भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने गए थे।
विज्ञापन


हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक रविवार को कलोह गांव के सुदर्शन और राज कुमार के रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें निकलती देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोग आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल की ओर भागे। लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो गया था। उधर, गगरेट थाना के एसएचओ गौरव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। आग के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें