फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भटोली में भिड़े दो गुट, क्रॉस एफआईआर दर्ज

Tue, 14 Nov 2023 04:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। मैहतपुर के साथ लगते भटोली गांव में भूमि विवाद के कारण दो गुटों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार रविवार को भटोली निवासी रमेश चंद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह अपने प्लॉट में काम कर रहा था। इस दौरान राम किशन पुत्र मुंशी राम और उसके बेटे संजू निवासी गांव बनगढ़ ने एक पत्थर गिरा कर उनका मार्ग बंद कर दिया और उसे जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया और धमकियां भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।



दूसरी तरफ राम किशन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बनगढ़ में उसके खेतों के साथ ही रमेश चंद पुत्र गरीब दास की जमीन है। रविवार को जब वह बेटे संजू के साथ खेतों में काम करने गए तो रमेश चंद आया और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। बहस करने हुए मारपीट पर उतारू हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें