फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तरोट में चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर तरोट में नाकाबंदी के दौरान धनोटू पुलिस ने एक ट्रैवलर से 10.070 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को सोमवार को सुंदरनगर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब नशे के स्रोत, आरोपियों के संपर्कों और लेनदेन की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार रात करीब नौ बजे यह कार्रवाई की। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान ट्रैवलर की तलाशी लेने पर 10.070 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान राकेश कुमार (36), निवासी महेड़ तहसील सदर और प्रवीण कुमार (37) निवासी गांव उनाद तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी चंडीगढ़ की तरफ से चिट्टा लेकर आए थे।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से नशे की खेप के स्रोत और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। पुलिस उनके स्थानीय और बाहरी संपर्कों, लेनदेन, कॉल रिकॉर्ड और व्हाट्सएप चैट की भी जांच कर रही है। इसके अलावा आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी संबंधित थानों से जुटाई जा रही है। सुंदरनगर के डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें