फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तलवार से हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर पुलिस ने हरोली के ललड़ी और कर्मपुर से किए काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दो युवकों पर तलवार से हमला करने के आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पहचान इकबाल बग्गा (21) निवासी ललड़ी व पंकज कुमार (24) निवासी कर्मपुर तहसील हरोली जिला ऊना के तौर पर हुई। इस हमले में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला बैहली निवासी गौरव ने शिकायत में बताया कि वह अपने ताया के लड़के विक्रम के साथ मंगलवार रात करीब नौ से 09:30 बजे भारत पेट्रोलियम पंप बैहली से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उन्होंने दोनों का रास्ता रोक लिया। इसके बाद हमलावरों ने उनपर तलवार से हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान मौके पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए, जिसके बाद आरोपी युवक बाइक पर सवार होकर भाग गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए वारदात स्थल और उसके आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज हासिल की। इसके अलावा शिकायतकर्ता से आरोपियों को हुलिया व अन्य जानकारी मिलने से पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में आसानी रही। पुलिस ने वीरवार को आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें