फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण अग्निकांड में 25 झुग्गियां राख

Wed, 27 Apr 2016 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
अाग से राख झुग्गियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरोली विस क्षेत्र के तहत बाथू में भीषण अग्निकांड में प्रवासी मजदूरों की 25 झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गईं। इससे झुग्गियों में रखा उनका सारा घरेलू सामान भी जल गया। आग से भारी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, अग्निकांड में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। दमकल विभाग ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर आग की लपटों पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारी झुग्गियां राख में तबदील हो चुकी थीं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कहीं चूल्हे में आग जली रहने से हवा के कारण आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। उधर, पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को बाथू के पास अचानक मजदूरों की झुग्गियों से आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं। देखते ही देखते आग ने आसपास सटी सभी झोंपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही वहां सब कुछ जलकर आग की भेंट चढ़ गया। घटना के बाद स्थानीय लोग और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए। गौरतलब है कि गर्मियों का सीजन शुरू होते ही जिले में एकाएक आग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उधर, दमकल विभाग के प्रभारी सरवण कुमार ने कहा कि कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर भीषण आग पर काबू पा लिया है। घटना में भारी नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें