फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डंगोह खास में 80 लाख से लगेगा ट्यूबवेल, 25 एकड़ भूमि होगी सिंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक राकेश कालिया ने किया भूमि पूजन, लोगों को जगी सिंचाई सुविधा मिलने की आस
विज्ञापन

बाद में विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक के निकटवर्ती गांव डंगोह खास में किसानों को जल्द सिंचाई की सुविधा मिलने की आस जगी है। डंगोह खास में 80 लाख की लागत से सिंचाई ट्यूबवेल स्थापित किया जाएगा, जिससे गांव की 25 एकड़ भूमि सिंचित होगी।
गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने रविवार को विधिवत रूप से सैकड़ों गांव वासियों की उपस्थिति में ट्यूबवेल का भूमि पूजन किया। विधायक राकेश कालिया ने उपस्थित लोगों की जन समस्याएं भी सुनी और मौके पर उनका निराकरण के लिए अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता के कामों को तरजीह दें।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डंगोह खास के एक प्रतिनिधिमंडल ने गांव में सिंचाई ट्यूबवेल लगाने की मांग रखी थी। इसे विधायक राकेश कालिया ने सहर्ष स्वीकार किया था। अब इसे तय समय में शुरू करवा दिया। इस दौरान मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत प्रधान अनीता देवी ने विधायक राकेश कालिया का आभार व्यक्त करते हुए कि यह सिंचाई ट्यूबवेल पिछले कई वर्षों से मांगा जा रहा था, लेकिन विधायक राकेश कालिया की दूरगामी सोच से ही यह मुनासिब हो पाया है।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रिंसिपल राजदेव राणा ने अपने संबोधन में जनता की आंखें खोलते हुए कहा कि किसी के बहकावे में न आएं और क्षेत्र के विकास की अहम कड़ी विधायक राकेश कालिया का साथ दें । स्कूलों के साथ क्षेत्र के हर वर्ग का विकास निरंतर किया जा रहा।
विधायक राकेश कालिया ने कहा कि 80 लाख से बनने वाले इस ट्यूबवेल से लगभग 25 एकड़ भूमि सिंचित होगी। इसका सीधा लाभ गांव वासियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि डंगोह में पीने के पानी के समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए नाबार्ड के तहत पांच करोड़ की स्कीम को मंजूर करवाने के लिए विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने दौलतपुर चौक अस्पताल को आदर्श अस्पताल का दर्जा दे दिया है। जहां सात अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं देंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लोग इन बाहरी लोगों के बहकावे में न आएं। यह व्यापार करने और लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने के मकसद से राजनीति आए हैं और लूटकर चले जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर एक्सईएन आईपीएच पंकज कुमार, एसडीओ जोगिंदर सिंह, जेई संजीव पठानिया, जेई सुमित, केवल चंद एवं सुमित, खंड कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुरिंदर ठाकुर, प्रधान अनीता जसवाल, अशोक जसवाल, राजदेव राणा सहित समस्त गांव वासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें