फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अलोह में ट्रक और बाइक की टक्कर, युवक की मौत

Mon, 16 Dec 2024 04:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मां चिंतपूर्णी दरबार में माथा टेक लौट रहे थे श्रद्धालु
विज्ञापन

मुबारिकपुर-भरवाईं मार्ग पर शनिवार रात लगभग डेढ़ बजे हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। क्षेत्र के अलोह में ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार 18 वर्षीय श्रद्धालु युवक की मौत हो गई। युवक अपने एक अन्य साथी के साथ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेककर वापस जा रहा था। जो शनिवार रात हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हादसा मुबारिकपुर-भरवाईं मार्ग पर शनिवार रात लगभग डेढ़ बजे हुआ। भरवाईं की ओर जा रहे ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। इस कारण बाइक चालक मनीष पुत्र अश्विनी निवासी होशियारपुर पंजाब ने गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार हरनूर निवासी होशियारपुर को चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक और बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें