फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक आपरेटरों का धरना 11वें दिन में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। औद्योगिक इकाई पीएसीएल से अधिक माल ढुलाई पर ट्रक चालकों का प्रदर्शन शुक्रवार को 11वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को ट्रक ऑपरेटरों ने मेघपुर में रोष प्रदर्शन कर पंजाब सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर सुरजीत सिंह ढेर, करतार सिंह, हरयाप सिंह, संजीव राणा और संदीप सिंह कलौता ने ट्रक यूनियन के अध्यक्ष पर ऑपरेटरों की चिंता न होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पीएसीएल के साथ 25 प्रतिशत किराया कम करने से पीएसीएल मैनेजमेंट को प्रति माह करोड़ों रुपये का लाभ हो रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में नंगल ट्रक यूनियन के अध्यक्ष प्यारे लाल जसवाल ने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस तरह के धरने प्रदर्शन कर रहे हैं। ट्रक ऑपरेटरों ने एनएफएल के खिलाफ धरने प्रदर्शन किए थे और एनएफएल प्रबंधन ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था तब अदालत ने ट्रक यूनियन को एक करोड़ का जुर्माना लगाया और यूनियन को वह जुर्माना भरना भी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें