फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर ट्रक की ब्रेक फेल

विज्ञापन
गगरेट होशियारपुर मार्ग पर ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त ट्राला। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर रविवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां गगरेट से पंजाब की ओर जाते समय ब्रेक न लगने से एक बड़ा ट्रक चढ़ाई चढ़ते समय वापस आ गया और एक दुकान के छज्जे से टकराकर वहीं रुक गया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार किसी एजेंसी की गाड़ियां ढोने वाला बड़ा ट्रक रविवार दोपहर को होशियारपुर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे लगभग आधे घंटे तक ट्रैफिक जाने के लिए रास्ता बाधित हो गया। वाहन चालकों को वैकल्पित मार्गों से जाना पड़ा। गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ पीछे कोई गाड़ी नहीं थी। गगरेट पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें