द बीत एरिया गुड्स कैरियर को-ऑपरेटिव सोसायटी ने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल ( ऊना)। द बीत एरिया गुड्स कैरियर को-ऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी लिमिटेड ने टोल टैक्स, हिमाचल बैरियर की पर्ची, और इंश्योरेंस लागत में वृद्धि के चलते शिपिंग शुल्क में 2.5 प्रतिशत बढ़ोतरी की दी गई है। सोसायटी के अध्यक्ष सतीश कुमार बिट्टू ने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बैठक में औद्योगिक संघ के अध्यक्ष राकेश कौशल सहित अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि बढ़ते खर्चों के कारण यह कदम उठाना अनिवार्य हो गया है ताकि परिवहन सेवाओं को सुचारु रूप से जारी रखा जा सके। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं और उद्योगों से सहयोग की अपील की। यह बढ़ा हुआ शिपिंग शुल्क 4 मई 2025 से लागू होगा।
इस फैसले पर उपाध्यक्ष मनोहर लाल और सचिव अशोक राणा ने भी सहमति जताई। बैठक में सोसायटी के अन्य सदस्यों में राम शाह, दिनेश कुमार, अंशु ठाकुर, सतनाम सिंह भोली, अवतार सिंह, कुलदीप सिंह और जतिंदर पाल ने भी भाग लिया।