फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 18 प्रतिशत डीए बहाली को लेकर परिवहन पेंशनर्स का अल्टीमेटम

Thu, 30 Apr 2026 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर्स कल्याण संगठन ऊना इकाई ने लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और निगम प्रबंधन ने जल्द मांगों पर निर्णय नहीं लिया तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


संगठन के सचिव सतपाल शर्मा ने कहा कि लंबे समय से पेंशनर्स आर्थिक और मानसिक दबाव झेल रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवहन पेंशनर्स के मुद्दों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।

18 प्रतिशत महंगाई भत्ता रोके जाने से पेंशनर्स पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। वहीं वर्ष 2016 के वेतनमानों के अनुरूप एरियर का भुगतान अब तक लंबित है। सतपाल ने कहा कि पेंशनर्स अब और इंतजार करने के मूड में नहीं हैं।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि पेंशनर्स के वैधानिक अधिकारों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि लंबित डीए तुरंत बहाल किया जाए और एरियर की राशि शीघ्र जारी की जाए ताकि बुजुर्ग पेंशनर्स को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें