फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कर प्रणाली की पारदर्शिता और सरलता पर होगी चर्चा

Tue, 16 Sep 2025 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय ऊना में सांसद की व्यापारी वर्ग के साथ विशेष बैठक आज
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर व्यापारियों के साथ स्थापित करेंगे बेहतर संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा जिला प्रवक्ता विनय शर्मा ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर 16 सितंबर दोपहर 3:15 बजे भाजपा कार्यालय ऊना में व्यापारी वर्ग के साथ विशेष बैठक करेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) में हुए संशोधनों पर विस्तृत चर्चा करना है।
बैठक में अनुराग ठाकुर केंद्र सरकार की ओर से किए गए सुधारों, व्यापारियों को मिलने वाले लाभ, कर प्रणाली की पारदर्शिता और सरलता के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। बैठक के दौरान व्यापारी वर्ग को अपनी जिज्ञासाएं एवं सुझाव रखने का अवसर भी मिलेगा। जिससे सरकार और व्यापारियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके।
विज्ञापन

विनय शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने जीएसटी में निरंतर सुधार करते हुए, इसे वन नेशन, वन टैक्स की भावना के अनुरूप सरल और पारदर्शी बनाया है। छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को राहत देने के लिए कंपोजीशन स्कीम, ऑनलाइन रिटर्न सिस्टम में सुधार, टैक्स स्लैब में कमी और समय पर रिफंड की व्यवस्था जैसे कदम उठाए गए हैं। इन सुधारों से व्यापारियों को सुविधा मिली है और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त हुई है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कर व्यवस्था अत्यधिक जटिल और अव्यवस्थित रही। विभिन्न करों की भरमार से व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

विनय शर्मा, जिला भाजपा प्रवक्ता, ऊना, ने सभी सम्मानित पत्रकार साथियों एवं व्यापारी वर्ग से आग्रह किया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अनुराग ठाकुर के विचारों को सुनें और अपने सुझाव रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें