फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना-होशियारपुर एनएच पर भदसाली पुल की एक लेन के सहारे यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों के लिए खुली लेन की भी रेलिंग टूटी, किसी भी समय हो सकता है हादसा
विज्ञापन

रात को पुल से तेज रफ्तार में गुजर रहे वाहन, एहतियातन कोई कदम नहीं उठाए गए

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में ऊना-होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर भदसाली पुल क्षतिग्रस्त हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है। फिलहाल पुल की केवल एक लेन को वाहनों के लिए खोला गया है, लेकिन उसी लेन की रेलिंग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। पहले से ही आवाजाही के लिए रास्ता बेहद संकरा है और क्षतिग्रस्त रेलिंग किसी बड़े हादसे को निमंत्रण दे रही है। जानकारी के अनुसार ऊना-होशियारपुर एनएच पर सुबह से देर रात तक गाड़ियों की आवाजाही रहती है। इसमें स्थानीय लोग, पंजाब व अन्य राज्यों के वाहन चालक तथा भारी भरकम खनन सामग्री लेकर चलने वाले टिपर शामिल हैं। यह पुल दो सितंबर को भारी बारिश के बाद उफान पर आई खड्ड के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था, जबकि इसकी रेलिंग करीब डेढ़ साल पहले ही क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। एनएच विभाग ने न तो रेलिंग की मरम्मत की और न ही दूसरी लेन खोलने में गंभीरता दिखाई। बीती 20 सितंबर को भदसाली पुल की एक लेन वाहनों के लिए खोल दी गई थी। एनएच विभाग ने कहा था कि एक सप्ताह के भीतर दूसरी लेन भी खोल दी जाएगी लेकिन अब 15 दिन बीत चुके हैं और कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुल से गुजरने वाले सतीश कुमार, कुशल कुमार, ईशान, राजेश कुमार, जगजीत सिंह, राकेश कुमार सहित अन्य ने कहा कि बंद की गई लेन को मिट्टी डालकर रोका गया है, लेकिन वहां कोई चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाया गया है। रात के समय कई वाहन चालक मिट्टी का ढेर देख नहीं पाते, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि बंद लेन को जल्द खोला जाना चाहिए और अगर किसी कारण से यह संभव नहीं है तो वहां लिखित सूचना और चेतावनी बोर्ड लगाना जरूरी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग के एसडीओ राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुल की दूसरी लेन जल्द खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस लेन को बंद किया गया था, उसकी नींव को पानी के कटाव से नुकसान हुआ था, जिसकी मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है। कुछ ही दिन में दूसरी लेन खोल दी जाएगी। साथ ही पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग का पुनर्निर्माण भी जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें