पुलिस थाना हरोली के तहत बाथड़ी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की पहचान राम बलम पुत्र दिलीप सिंह निवासी बिहार के रूप में हुई है। मासूम अपने परिजनों संग बाथड़ी में रहता था। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे बाथड़ी के गुरपलाह मोड़ पर एक ट्रैक्टर बैक हो रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे चल रहा राम बलम टायर के नीचे आ गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। राम बलम को स्थानीय लोगों ने हरोली अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डीएसपी हरोली अजय राणा ने बताया कि ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।