फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय डोगरा को कारण बताओ नोटिस जारी

Tue, 18 Apr 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ टिप्पणी करने पर जिला कांग्रेस पदाधिकारी विजय डोगरा को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हरभजन सिंह भज्जी ने प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार कड़ा संज्ञान लेते हुए विजय डोगरा को 10 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है, अन्यथा पार्टी संविधान के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि पदाधिकारी होने के नाते पार्टी के फोरम के अलावा अन्यत्र किसी तरह की कोई बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरे। उधर, सुखविंद्र सुक्खू के खिलाफ टिप्पणी करने पर जिला में सियासत गर्मा गई है। कार्यकर्ताओं ने सुक्खू का बचाव करते हुए डोगरा पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग कर डाली है।

गौर है कि विजय डोगरा ने बीते दिनों अपने जारी प्रेस बयान में भोरंज उपचुनाव की हार का ठीकरा फोड़ते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू से पद से त्यागपत्र देने की मांग की थी। उधर, प्रदेश के मीडिया पैनालिस्ट विजय डोगरा ने उन्हें किसी तरह का नोटिस जारी होने की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें