संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के ग्राम चुरुडू में रविवार को इफको की ओर से फसल विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अधिकारी मशोक अहमद ने की। इसमें राज्य विपणन प्रबंधक सुधीर सिंह कटियार, उपनिदेशक कृषि ऊना कुलभूषण धीमान, कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. संजय शर्मा और चुरुडू कृषि सेवा सहकारी समिति के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।
सुधीर सिंह कटियार ने किसानों को इफको नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी तरल, नैनो जिंक और नैनो कॉपर जैसे आधुनिक उर्वरकों के फायदे बताए। उन्होंने नैनो यूरिया प्लस के 20% नाइट्रोजन और पर्यावरण सुरक्षा पर प्रकाश डाला। डॉ. धीमान ने सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी दी और नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा दिया। डॉ. शर्मा ने कीट और रोग नियंत्रण पर सुझाव दिए। सभा अध्यक्ष गुरदेव सिंह ने किसानों से उत्पादन बढ़ाने व लागत घटाने के लिए नैनो उर्वरक प्रयोग की अपील की।