देव भूमि युवा सामाजिक सभा की ओर से गोंदपुर बनेहड़ा में शाम चार बजे पौधरोपण किया जाएगा।
प्रतियोगिता
मुबारिकपुर में चल रही ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता के तहत हनुमान मंदिर के समीप खेल मैदान में पूर्वाह्न 10:00 बजे मुकाबले खेले जाएंगे।
जायजा
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा पूर्वाह्न 10:00 बजे विधानसभा क्षेत्र टक्का और कोडरा में बरसात से हुए नुकसान का जायजा लेंगे।
बैडमिंटन
नॉर्थ इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के तहत सुबह 9:00 बजे से राव बैडमिंटन अकादमी में मुकाबले खेले जाएंगे।
शिविर
उपमंडल अंब के नैहरियां में विभाग की ओर से दुकानदारों के लिए मापतौल उपकरणों के प्रमाणीकरण के लिए विशेष शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 11:00 बजे से होगा।
भागवत
दौलतपुर चौक के गांव रायपुर मरवाड़ी में स्थित बाबा केशव दास मंदिर में भागवत महापुराण कथा में सुबह 11:00 बजे से 2:00 बजे तक कथा वाचक दायित्व पंडित प्रियव्रत शर्मा प्रवचन देंगे।
काम की बात
क्षेत्रीय अस्पताल की आपातकाल ओपीडी में सुबह डाॅ. हर्ष गर्ग, दोपहर में डाॅ. सृष्टि शर्मा और रात में डाॅ. एकता ठाकुर सेवाएं देंगी।
नागरिक अस्पताल चिंतपूर्णी की आपातकाल ओपीडी में डाॅ. शुभम जसवाल, सीएचसी भदसाली में डाॅ. रिशी सहोड़, नागरिक अस्पताल बंगाणा में डॉ. अतुल, नागरिक अस्पताल गगरेट में डॉ ज्योतिका सेवाएं देंगी।
नागरिक अस्पताल हरोली की आपातकाल ओपीडी में सुबह डॉ. अभिषेक शर्मा और रात में डॉ. मोनिका चंदेल स्वास्थ्य सेवाएं देंगी।