ऊना के डीआरडीए सभागार में सुबह 11:00 बजे प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को एमएसपी राशि का भुगतान विधायक विवेक शर्मा करेंगे। दौरा
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर सुबह 11:00 बजे चताड़ा में एक सामूहिक सभा में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे राधा कृष्ण मंदिर हरवाल में गगरेट में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
साक्षात्कार
निजी कंपनी नंगल की ओर से सेल्समैन, अकाउंटेंट के पदों लिए साक्षात्कार पूर्वाह्न 10: 30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में होंगे।
टीम रवाना
हिमाचल थ्रो बाल की टीम ऊना रेलवे स्टेशन से झारखंड के लिए दोपहर 3 बजे रवाना होगी। इस दौरान थ्रो बाल संघ के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।
उद्घाटन
अंब में पूर्वाह्न 11 बजे चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू लाखों रुपये से नवनिर्मित आधुनिक पंचायत भवन कठोह का उद्घाटन करेंगे व लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
भागवत कथा
ऊना जिले के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर कोटला कला में भागवत कथा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कथा वाचक आचार्य गौर दास करेंगे। ।
काम की बात
क्षेत्रीय अस्पताल की आपातकाल ओपीडी में सुबह डाॅ. सृष्टि शर्मा, दोपहर में डाॅ. श्रुति वशिष्ठ शर्मा व रात में डाॅ. रमन कुमारी सेवाएं देंगे।
नागरिक अस्पताल अंब की आपातकाल ओपीडी में डाॅ. राहुल कतना, सीएचसी दुलैहड़ में सुबह डाॅ. अक्षिता और रात में डाॅ. संजीव कुमार सीएचसी भदसाली में डाॅ. परीनीति शर्मा स्वास्थ्य सेवाएं देंगे।
नागरिक अस्पताल बंगाणा की आपातकाल ओपीडी में डॉ. करण, सीएचसी थानाकलां में डाॅ. पारुल, नागरिक अस्पताल हरोली में सुबह डॉ. वंदना और रात में डॉ. सागर स्वास्थ्य सेवाएं देंगे।