राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में अभिभावक- अध्यापक संघ के गठन के लिए विशेष बैठक का आयोजन कॉलेज परिसर में पूर्वाह्न 11:00 बजे किया जाएगा।
जनसमस्याएं
कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा अपराह्न 5:00 बजे जोगीपंगा में जन समस्याएं सुनेंगे।
शिव विवाह
अंब के खेल मैदान में सावन माह के अवसर पर पूर्वाह्न 10:15 बजे हवन और 12:15 बजे भंडारे का आयोजन होगा। इसके बाद शाम 5:00 बजे से जंगम मंडली शिव विवाह कार्यक्रम का आयोजन करेगी।
शिव महापुराण
अंब सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर टकोली में शिव महापुराण कथा 11:00 बजे से 2:00 बजे तक कथा वाचक आचार्य गणेश दत्त शास्त्री करेंगे।
काम की बात
क्षेत्रीय अस्पताल की आपातकाल ओपीडी में सुबह डाॅ. विवेक कुमार, दोपहर में डाॅ. अंकिता शर्मा व रात में डाॅ. नवदीप जोशी सेवाएं देगें।
नागरिक अस्पताल अंब की आपातकाल ओपीडी में डाॅ. अंकुश कौंडल, सीएचसी दुलैहड़ में डाॅ. पुष्कर मोदगिल, सीएचसी भदसाली में डाॅ. रिशी सहोड़, नागरिक अस्पताल बंगाणा में डॉ. अशोक सेवाएं देंगे।
सीएचसी थानाकलां की आपातकाल ओपीडी में डाॅ. मनु शर्मा, नागरिक अस्पताल हरोली में सुबह डॉ. शिवेक मोहन व रात में डॉ. पूजा स्वास्थ्य सेवाएं देंगे।