फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिला में आज ड्राई-डे, 145 ठेकों पर प्रतिबंधित रहेगी शराब बिक्री

Tue, 04 Jun 2024 03:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला के करीब 50 बीयर बार पर भी नहीं बिकेगी शराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला में लोकसभा चुनाव एवं उपचुनाव के बाद मतगणना के चलते मंगलवार को शराब बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। जिला के करीब 145 शराब ठेकों सहित करीब 50 बीयर बार संचालकों को राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ओर से निर्देशित कर दिया गया है। सभी ठेका एवं बीयर बार संचालक सोमवार रात 12 बजे से पूर्व तक ही शराब बिक्री कर पाएंगे।
विज्ञापन

राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना के उपायुक्त विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि विभाग की ओर आदर्श आचार संहिता एवं ड्राई-डे की पालना के लिए विभाग पूरी तरह सतर्क है। अगर कोई भी घोषित डाई-डे के दौरान शराब बिक्री करते हुए पाया गया तो उस पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने आह्वान किया है कि यदि किसी भी व्यक्ति को अवैध शराब की तस्करी/बिक्री की जानकारी हो तो 01975-226088 और ईमेल डीसीएसटीई-ऊना ऐट द रेट एचपी डॉट जीओवी डॉट इन पर सूचना दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें