फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब काॅलेज में कॅरिअर काउंसलिंग पर दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। महाराणा प्रताप उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में कॅरिअर काउंसलिंग सेल की ओर से क्रैक अकादमी के सौजन्य से उच्च शिक्षा विभाग के साथ हुए समझौता ज्ञापन के तहत छात्र-छात्राओं के लिए कॅरिअर परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में विद्यार्थियों के साथ विभिन्न कॅरिअर संबंधी जानकारी साझा की गई और क्रैक अकादमी की ओर से ली गई छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में 230 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य प्रोफेसर दर्शन कुमार ने विद्यार्थियों को समय पर अपना कॅरिअर चुनने और उसके लिए कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर कृष्णा, प्रोफेसर सुरेता, प्रोफेसर सूर्यमन, प्रोफेसर हरजीत, प्रोफेसर विजेंदर, प्रोफेसर आशुतोष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें