फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सतनाम श्री वाहेगुरु के जयघोष लगाए, प्रभात फेरी से वातावरण भक्तिमय

विज्ञापन
विज्ञापन
धुसाड़ा में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गुरु पर्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत धुसाड़ा स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में श्री गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें विद्यार्थियों और अध्यापकों ने सतनाम श्री वाहेगुरु के जयघोष लगाए और भजनों-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना दिया। इसके बाद प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव जी के जीवन, उपदेशों और मानवता के प्रति योगदान पर कविताएं, भाषण और लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कीं। प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज को समानता, भाईचारे और करुणा का मार्ग दिखाया, जो आज भी अत्यंत प्रासंगिक है। इस अवसर पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समापन पर सभी ने गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाया, ग्रंथी गुरबचन सिंह ने अरदास की और सभी को लंगर प्रसाद वितरित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने गुरुद्वारा प्रबंधक समिति का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें