फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में दर्दनाक हादसा: बाथड़ी में चढ़ाई के दौरान झुग्गियों पर पलटा टिप्पर, मां-बेटी की मौत, चालक हुआ फरार

Sun, 04 Oct 2026 08:49 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, टाहलीवाल/ऊना

सार

बाथड़ी में रविवार शाम एक टिप्पर झुग्गियों पर गिरा। हादसे में रिंकू देवी और उनकी बेटी कोमल की मौत हो गई। चालक फरार, पुलिस जांच जारी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊना के हरोली क्षेत्र के औद्योगिक इलाके बाथड़ी में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, क्रेशर से जुड़ा एक पंजाब नंबर का टिप्पर चढ़ाई पर जा रहा था। इसी दौरान टिप्पर अचानक पीछे की ओर आ गया और करीब 10 फुट गहरे गड्ढे में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों पर जा गिरा।

विज्ञापन


हादसे में झुग्गी में मौजूद रिंकू देवी (40 वर्ष) और उनकी 6 वर्षीय बेटी कोमल कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी मोहन रावत सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और टिप्पर चालक की तलाश को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। हादसे की पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें