फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगड़ा में टिपर और बाइक की टक्कर, दो युवक घायल

Sun, 30 Aug 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना मैहतपुर के तहत संतोषगढ़-ऊना सड़क पर नगड़ा गांव में शनिवार को तेज रफ्तार टिपर और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। दोनों घायल पंजाब के रहने वाले हैं और किसी काम से ऊना आए थे। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मैहतपुर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

प्रत्यक्षर्शियों के अनुसार, शनिवार को दोपहर के समय बाइक सवार ऊना की तरफ से आ रहे थे। नगड़ा स्कूल के पास मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार टिपर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद टिपर चालक मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया।
क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि हादसे में 36 वर्षीय सुखपाल के शरीर में मल्टीपल फ्रैक्चर हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं, 25 वर्षीय अभिषेक चौधरी को भी चोटें लगी हैं। जिसे उपचार के बाद घर भेज दिया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस थाना मैहतपुर की टीम ने मौके पर पहुंच कर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान कलमबद्ध किए। भागे चालक की पहचान करने के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही टिपर चालक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें