फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्रिटिकल केयर ब्लॉक का तीन चरणों का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक की तय समय पर लोगों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनने से गंभीर मरीजों को आपातकाल में मिलेगा स्वास्थ्य लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला मुख्यालय में बन रहे क्रिटिकल केयर ब्लॉक का काम तेजी से चल रहा है। तीन चरणों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस भवन के निर्माण का कार्य तय समय तक पूरा कर लिया जाएगा। इसका लक्ष्य मार्च 2025 तक रखा गया है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के समीप ही तीन मंजिला 50 बिस्तर का क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सीसीबी) तैयार होगा। 23.75 करोड़ की लागत से बनाने वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक युद्ध स्तर पर चला हुआ है। ब्लॉक के भवन में निर्माण पर करीब 16.63 करोड़ और आधुनिक उपकरण स्थापित करने पर 7.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला वासियों की लंबे अरसे से क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित करने की मांग अब पूरी होने जा रही है। सीसीबी में हाई फ्लो ऑक्सीजन की सुविधा भी होगी। इससे हादसों में गंभीर रूप से घायल होने वाले मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग मातृ शिशु अस्पताल के साथ खाली पड़ी करीब 1500 वर्ग मीटर भूमि पर इस ब्लॉक का निर्माण करवा रहा है। इसका निर्माण हॉस्पिटल सर्विसेज कंसल्टेंसी कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

क्रिटिकल केयर ब्लॉक के तीन मंजिला भवन में तीन ऑपरेशन थियेटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू, लिफ्ट, आपातकालीन वार्ड, ऑर्थो विंग, सर्जरी विंग सहित अन्य सुविधाएं 24 घंटे मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन



कोट्स

क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण तेजी से चल रहा है। आपातकाल में यह ब्लॉक गंभीर मरीजों के लिए बेहतरीन काम करेगा।

- डॉ संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें