फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल

Wed, 03 May 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
विज्ञापन
जिले के मलाहत और गुगलैहड़ में पेश आए दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए हैं।  घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से ऊना अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पहला सड़क हादसा मलाहत में पेश आया। यहां बाइक की टक्कर से राहगीर महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान लक्ष्मी देवी (85) निवासी बस्सी पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन


लक्ष्मी देवी मलाहत में चिकित्सक के पास दवाई लेने आई हुई थी कि इसी दौरान सड़क पर जा रही थी कि एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मी देवी को गंभीर चोटें पहुंचीं। वहीं, दूसरा हादसा गुगलैहड़ में पेश आया। यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान धर्मवीर और सुरेंद्र निवासी गुगलैहड़ के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल, हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है। घायलों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें