गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के एक सरकारी बैंक कर्मी सहित तीन स्कूली विद्यार्थी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। गगरेट के एक बैंक कर्मी ने तबीयत खराब होने पर कोरोना टेस्ट करवाया तो वह पॉजिटिव निकला। जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी बैंक कर्मियों के कोरोना टेस्ट करवाए। हालांकि, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
वहीं, गगरेट क्षेत्र के दो निजी स्कूलों के विद्यार्थी भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। नोडल ऑफिसर खंड गगरेट डॉ. सुमन ने बताया कि सभी सरकारी संस्थानों और स्कूलों में कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सभी लोग मास्क का प्रयोग अवश्य करें और सामाजिक दूरी का पालन भी करें। किसी को स्वास्थ्य के प्रति कोई दिक्कत हो तो चिकित्सक की सलाह लेने के बाद ही दवाई का सेवन करें।