रामगढ़ धार रेंज में कम स्टाफ होने के बावजूद भी हौंसले बुलंद
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के रामगढ़ धार रेंज अधिकारी संदीप ठाकुर ने बताया कि पिछले एक वर्ष में लगभग दो दर्जन वन माफिया पर कार्रवाई की गई। इनमें आधा दर्जन सलाखों तक पहुंच चुके हैं। रेंज का क्षेत्र करीब 100 किलोमीटर में फैला है, जिसमें बडूही, चौकीमन्यार, ध्यूंसर, नलवाड़ी से लेकर रायपुर मैदान और परोइयां कलां शामिल है। इसमें तीन ब्लॉक और 12 बीट हैं, जिनमें वर्तमान में दो बीओ, सात फॉरेस्ट गार्ड और 12 वन मित्र तैनात हैं। कई बीटों में गार्ड की कमी है, जिसके लिए अन्य बीटों से मदद ली जा रही है।
रेंज अधिकारी ने कहा कि वन संपदा की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए वह और उनकी टीम दिन-रात जंगलों में मुआयना कर रहे हैं और विभिन्न जगहों पर पहरा दे रहे हैं। अवैध कटान, शिकार, कब्जा और खनन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-