फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी नेटवर्क को संरक्षण देने वाले लोगों का हो खुलासा : सत्ती

Sun, 02 Aug 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को भाजपा पर आरोप लगाने से पहले अपने कार्यकाल और अपने आसपास हुई घटनाओं का जवाब जनता को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऊना में 4 क्विंटल 52 किलो 660 ग्राम भुक्की बरामद होना गंभीर मामला है और भाजपा की स्पष्ट मांग है कि इस पूरे नशा तस्करी नेटवर्क, इसके स्थानीय संपर्कों और संरक्षण देने वाले लोगों का खुलासा किया जाए।
विज्ञापन


सत्ती ने कहा कि पुलिस ने पंजाब से आए आरोपियों के नाम तो सार्वजनिक कर दिए हैं, लेकिन यह भी बताया जाना चाहिए कि स्थानीय स्तर पर यह खेप किसके लिए लाई जा रही थी और इसका संपर्क किन लोगों से था। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक इन आरोपों पर भी जनता के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें