फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दिव्यांगजनों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

Sat, 20 Jun 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। दिव्यांगजनों के अधिकारों, शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, पुनर्वास और सामाजिक समावेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के लिए केंद्र सरकार ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार-2026 के तहत आवेदन एवं नामांकन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार और संस्थाएं 31 जुलाई, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित ने बताया कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) द्वारा दिए जाने वाले ये प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाले व्यक्तियों, नियोक्ताओं, नवाचारकर्ताओं, संस्थाओं एवं संगठनों को प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र व्यक्ति, संस्थाएं और संगठन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल www.awards.gov.in पर केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन एवं नामांकन प्रक्रिया 15 मई, 2026 से प्रारंभ हो चुकी है और 31 जुलाई, 2026 तक जारी रहेगी। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें