फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाथड़ी में सिंचाई योजना से 70 हजार का सामान ले उड़े चोर

Thu, 17 Sep 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली उपमंडल के गांव बाथड़ी में सिंचाई योजना के ट्यूबवेल-55 पर मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने बिजली उपकरणों और तारों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने उपकरणों को नुकसान पहुंचाने के साथ बड़ी मात्रा में तार काटकर चोरी कर लिए, जिससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने के साथ विभाग को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

विभाग के कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि चोरी और उपकरणों को नुकसान पहुंचाने से विभाग को करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना में चोर बिजली के उपकरणों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर गए। मामले की शिकायत पुलिस थाना टाहलीवाल में दर्ज करवा दी गई है। मनोज कुमार के अनुसार इससे पहले भी सिंचाई विभाग की योजनाओं को तीन बार नुकसान पहुंचाया जा चुका है। बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं से विभाग की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद बुधवार को ग्राम पंचायत प्रधान सुनील कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घटना की जानकारी ली तथा चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें