फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संतोषगढ़ में दो दुकानों में चोरों ने किया हाथ साफ

विज्ञापन
संतोषगढ़ में दुकान में हुई चोरी की जानकारी देता दुकानदार। स्रोत स्वयं - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
करीब 15000 नकदी उड़ाई, पुलिस को सीसीटीवी में दिखाई दिया संदिग्ध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड नंबर एक में संतोषगढ़ नंगड़ा सड़क पर वीरभद्र चौक के समीप दो दुकानों में चोरी की वारदात हुई। पीड़ित दुकानदारों विजय कुमार और अशोक कुमार कंफेक्शनरी और किराने की दुकान करते हैं। मंगलवार रात को दुकान बंद करके दोनों दुकानदार अपने घर चले गए। सुबह जब उन्होंने आकर देखा तो दुकानों के शटर खुले पड़े थे और ताले टूटे हुए थे। जब उन्होंने दुकान के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और दोनों दुकानों के गल्ले में पड़ी नकदी गायब थी।
दुकानदार अशोक कुमार ने बताया कि उनकी दुकान के गल्ले में पड़े लगभग 7000 रुपये चोर निकाल कर ले गए। दूसरी तरफ विजय कुमार की दुकान में पड़े गल्ले से भी चोरों ने लगभग 8000 रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके अतिरिक्त और कोई सामान का नुकसान नहीं हुआ है। दोनों दुकानदारों ने पुलिस चौकी संतोषगढ़ में चोरी की वारदात की शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह बताया कि दो दुकानदारों की ओर से उनकी दुकानों में मंगलवार रात को चोरी की वारदात होने को लेकर शिकायत पत्र दिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर साक्ष्य एकत्रित किए तथा सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। रात के लगभग पौने दो बजे के करीब एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा है। इसकी पुलिस पहचान कर रही है। जल्द चोरी के आरोपी पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें