अक्षय तृतीया पर मारूती शोरूम में वाहनों ही खरीददारी के लिए पहुंचे ग्राहक। संवाद
सोने के महंगे दामों का असर देखने को मिला।
जिले में सोने चांदी की खरीदारी के लिए नहीं पहुंचे अधिक ग्राहक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक देखने को मिली। बाजार में आभूषणाें ही खरीदारी पर सोने के महंगे दामों का असर देखने को मिला। सोना-चांदी खरीदने के लिए काफी कम लोग दुकानों तक पहुंचे। दूसरी तरफ वाहनाें की खरीदारी के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिला।
इसके अलावा विभिन्न कपड़ों और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की भी खरीदारी देखी गई। उत्सव के दौरान अलग-अलग शहरों में बाजारों की गलियों और विभिन्न वस्त्र संग्रहालय और इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर्स में भी भीड़ दिखी। कई स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों और पूजा-पाठ, उद्घाटन सहित अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिले के अंब, ऊना, हरोली, टाहलीवाल, बंगाणा, गगरेट, दौलतपुर चौक और अन्य क्षेत्रों में अक्षय तृतीया को लेकर लोगोंं ने खरीदारी की। अक्षय तृतीया के दिन सोना, चांदी, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों को खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में लोगोंं से इस शुभ दिन का महत्व समझते हुए खरीदारी के साथ धार्मिक आयोजनों में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वर्णकार संघ के जिला प्रधान प्रिंस राजपूत ने बताया कि अक्षय तृतीया पर उम्मीद के मुताबिक ग्राहक नहीं पहुंचे। इस दौरान कारोबार मध्यम ही रहा।
दूसरी तरफ कंपिटेंट मारुति मोटर ऊना के प्रबंधक नीतिन शर्मा व सेल्स प्रबंधक कुलविंदर ने बताया कि अक्षय तृतीया पर ऊना से शोरूम में कुल 20 गाड़ियों की बिक्री हुई। इसके अलावा आठ ग्राहकाें ने वाहन खरीदने के लिए बुकिंग करवाई है।