फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बड़ूही बाजार में दुकान का कुंडा तोड़ 30 किलो मूंगफली ले उड़े चोर

Thu, 15 Oct 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत बड़ूही बाजार में चोरी की वारदात से दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार रात चोरों ने मूंगफली बेचने वाले एक दुकानदार की खोखानुमा दुकान का कुंडा तोड़कर करीब 25 से 30 किलो मूंगफली चोरी कर ली।
विज्ञापन

चोरों ने दुकान के सामने बैठकर जूते-चप्पल ठीक करने वाले एक बुजुर्ग मोची के औजार रखने वाले बक्से को भी तोड़ दिया। बुधवार सुबह चोरी का पता चलने पर बाजार में हलचल मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार राजेश कुमार पुत्र बाबू राम बड़ूही बाजार में किराये पर दुकान लेकर मूंगफली बेचने का काम करता है। मंगलवार रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। बुधवार सुबह दुकान के मालिक शाम लाल ने दुकान के कुंडे टूटे हुए देखे तो उन्होंने तुरंत राजेश कुमार को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

दुकान में चोरी होने का पता चलते ही राजेश कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, दुकान के सामने बैठने वाले बुजुर्ग मोची के औजार रखने वाले बक्से को भी तोड़ा गया है। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने ताले तोड़ने के लिए मोची के बक्से से किसी लोहे के औजार का इस्तेमाल किया हो।
हालांकि, इस संबंध में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें