फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गुरु पूर्णिमा दिवस पर डेरा बाबा रुद्रानंद धाम में रही धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
दविंदर कुमार भुट्टो ने डेरा प्रमुख से आशीर्वाद लेकर की पूजा अर्चना
विज्ञापन

बोले, डेरा की दिव्यता, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा लोगों को करती है आत्मिक शांति प्रदान
संवाद न्यूज एजेंसी

नारी (ऊना)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध धार्मिक पीठ डेरा बाबा रुद्रानंद धाम नारी में गुरु पूर्णिमा पर्व की धूम रही। डेरा प्रमुख हेमानंद के दर्शन करके श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए समाज में प्रेम, भाईचारा और नैतिक मूल्यों के पालन का संदेश दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डेरा परिसर में भव्य रूप से पूजा-अर्चना की और भंडारे का आयोजन भी हुआ। कुटलैहड़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंद्र कुमार भुट्टो ने गुरु पूर्णिमा दिवस पर अपने समर्थकों सहित पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने डेरा प्रमुख हेमानंद को सम्मानित करके उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया और डेरा परिसर में चल रहेे अखंड धुन पर माथा टेका। इस अवसर पर भुट्टो ने कहा कि डेरा बाबा रुद्रानंद धाम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। डेरा की दिव्यता, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा लोगों को आत्मिक शांति प्रदान करती है। उत्तर भारत में स्थित यह धाम भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है और धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें