नंगल (ऊना)। तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में राजकीय आईटीआई नंगल में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इसमें चीमा बॉयलर कुराली और एसएमएल (स्वराज माज़दा लिमिटेड) जैसी औद्योगिक इकाइयों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य गुरनाम सिंह भल्लड़ी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप में विभिन्न ट्रेडों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया और 56 विद्यार्थियों का मौके पर ही रोजग़ार के लिए चयन किया गया। गुरनाम सिंह भल्लड़ी ने कहा कि इस तरह के प्लेसमेंट कैंप कुशल विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने में मददगार साबित हो रहे हैं।