फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव में न रहे कोई कमी : एडीसी

Wed, 28 Aug 2024 08:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में पहली बार आयोजित होने वाले तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने अपने कार्यालय में बैठक की। इस बैठक में 14 से 16 सितंबर तक होने वाले महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्मारिका प्रकाशन और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

महेंद्र पाल गुर्जर ने अधिकारियों को महोत्सव के सफल आयोजन के लिए पूर्ण जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि चूंकि यह महोत्सव पहली बार आयोजित हो रहा है, इसे भव्य बनाने में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। मेला स्थल पर बिजली, पेयजल और स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस बैठक में एसडीएम अंब विवेक महाजन, सहायक आयुक्त वीरेंद्र शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
एडीसी ने कहा कि महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने के लिए 2 से 4 सितंबर तक अंब कॉलेज में ऑडिशन लिए जाएंगे। इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय अंब में आवेदन कर सकते हैं या ईमेल पर भी आवेदन भेज सकते हैं। नामी कलाकारों और राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को ऑडिशन से छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


बहुरंगी स्मारिका का प्रकाशन
महोत्सव के अवसर पर एक बहुरंगी स्मारिका प्रकाशित की जाएगी, जिसमें माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के इतिहास, परंपराओं, धरोहरों, सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत पर आधारित लेख शामिल होंगे। कला और साहित्य प्रेमियों से इस स्मारिका के प्रकाशन में सहयोग का आग्रह किया गया है। इच्छुक लोग 7 सितंबर तक अपने लेख ईमेल पर भेज सकते हैं।

प्रतिभागियों के चयन के लिए समिति गठित
अंब (ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्रतिभागियों के चयन के लिए जिला लोक संपर्क अधिकारी ऊना की अध्यक्षता में समिति गठित कर दी गई है। समिति के अन्य सदस्य में जिला भाषा अधिकारी रचना शर्मा, सहायक प्रोफेसर म्यूजिकल वोकल अंब कॉलेज और नायब तहसीलदार अंब शामिल हैं। यह समिति महाराणा प्रताप कॉलेज अंब में संगीत के ऑडिशन लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें