हिमाचल प्रदेश लिपिक वर्गीय महासंघ की जिला स्तरीय बैठक बचत भवन ऊना में कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष तारा सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। महासंघ ने पंजाब लिपिक वर्ग महासंघ की ओर से मांगों के लिए हर जिले में की जा रही रैलियों और प्रदर्शन का समर्थन किया है। तारा सिंह ने कहा कि हिमाचल सरकार को पंजाब की 15 दिसंबर 2011 को जारी अधिसूचना के मुताबिक कनिष्ठ सहायक को ग्रेड पे 3600, इनिशिनल पे 14430 रुपये, वरिष्ठ सहायक को ग्रेड पे 4400, इनिशिनल पे 17420 रुपये, अधीक्षक ग्रेड-2 को ग्रेड पे 4800, इनिशिनल पे 18250 रुपये व अधीक्षक ग्रेड-1 को ग्रेड पे 5400 इनिशिनल पे 21000 रुपये 1 दिसंबर 2011 से दी जाए।
प्रदेश के लिपिक वर्ग का हर माह 3000/4000 रुपये का नुकसान हो रहा है और प्रदेश सरकार ने लिपिक की नियुक्ति पर 13, 500 का वेतनमान देने के लिए 2 साल की शर्त लगाई है, जिसे तुरंत हटाया जाए। प्रदेश में जो कार्यरत लिपिक प्लस टू पास नहीं हैं, उन्हें वन टाइम रिलेक्सेेशन देकर पदोन्नत किया जाए। महासंघ ने मांग की है कि प्रदेश में हर विभाग में लिपिकों के खाली पद भरे जाएं। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपिंद्र सिंह, महासचिव रमेश ठाकुर, गैर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के महासचिव संजीव कुमार, आईपीएच लिपिक संघ के महासचिव राजीव कुमार, अनंत राम, हेम राज, अरुण कुमार, रशपाल, विजय, अजय, सुरेंद्र, प्रवीण, संजीव, विमला, मधु, वरुण, कमल, अनिल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।