फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन से बड़ा कोई धर्म नहीं : शास्त्री

विज्ञापन
अम्बेहडा रामकिशन की नगरी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौराननीोग लगाते हुए आयोजक।स्रोत आयोजक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
भागवत कथा में छप्पन भोग और गोवर्धन पूजा का महत्व बताया
विज्ञापन



अम्बेहड़ा में भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की निकाली झांकी, लगाए छप्पन भोग
संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। अम्बेहड़ा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन भागवत कथा का महात्म्य और गोवर्धन पर्वत का प्रसंग सुनाया। कथाव्यास आचार्य शिवकुमार शास्त्री ने बताया कि सच्चा सनातनी भगवान राम और कृष्ण की ही पूजा-अर्चना करता है। वह किसी अन्य धर्म के सामने नहीं झुकता है। सनातन अपने आप में पूर्ण धर्म है। मनुष्य जिस भी देवी-देवता की पूजा करता है, वह मनुष्य उसी के लोक में मरने के बाद जाता है। कहा कि सदा अपने धर्म का पालन करें। आध्यात्मिक जीवन का आधार ही धर्म है। धर्म किसी समय, अवधि, विशेष परिस्थिति पर निर्भर नहीं होता, बल्कि धर्म सिर्फ सत्य पर निर्भर रहता है।
विज्ञापन

गोवर्धन प्रसंग सुनाते हुए बताया कि इंद्र का पूजन न करने पर गोकुल में इंद्र ने वर्षा का कहर बरपाया। चारों ओर हाहाकार मच गया। गांव जलमग्न होने लगा तब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत अपनी अंगुली पर उठा लिया। इससे गांव के सभी लोग गोवर्धन पर्वत के नीचे आ गए और वहां शरण ली। भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र का अभिमान खत्म कर गोवर्धन पूजा करवाई। तब से बृजवासियों ने गोवर्धन पहुंचकर गोवर्धन पर्वत का पूजन किया और 56 भोग लगाया। उन्होंने कहा कि आज भी वृंदावन में बांके बिहारी को दिन में आठ बार भोग लगाया जाता है। पूरे सात दिन भगवान श्री कृष्ण ने भूखे प्यासे गोवर्धन पर्वत को उठाए रखा था। उन्होंने कहा कि मन से नमन और मन से मनन करेंगे तो जिंदगी की सारी समस्याओं का हनन हो जाएगा। इस दौरान भगवान कृष्ण की झांकी निकालकर 56 भोग लगाए गए। श्रद्धालुओं ने अपने घरों से 56 प्रकार के भोजन बनाकर भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाया। इस मौके पर चिंतपूर्णी क्षेत्र से पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास, चिंतपूर्णी मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी, सुरेश कुमार, राजरानी, योगराज जोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें