फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा सचिवालय में तीन दिन से बिजली गुल, कामकाज ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों का कामकाज पूरी तरह से बाधित
विज्ञापन

लोग बोले-जब एसडीएम की सुनवाई नहीं हो रही तो आम जनता का क्या होगा
संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के मिनी सचिवालय में बीते तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। एसडीएम, तहसील, नायब तहसीलदार, रोजगार, कृषि, खाद्य सुरक्षा, एक्साइज समेत 12 सरकारी कार्यालयों का कामकाज पूरी तरह बाधित हो गया है। डिजिटल सेवाएं ठप होने से प्रमाण पत्र, रिकॉर्ड देखने और अन्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं। लोग सुबह से लाइन में लगने के बावजूद मायूस लौट रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सचिवालय आए स्थानीय निवासी सुरेश कुमार और कविता देवी ने कहा कि जब एसडीएम की सुनवाई नहीं हो रही तो आम लोगों की कौन सुनेगा। मिनी सचिवालय में आपातकालीन बिजली आपूर्ति के लिए जनरेटर लगाया गया था, लेकिन वह भी खराब पड़ा है। लाखों की लागत से खरीदा यह जनरेटर अब सफेद हाथी बनकर खड़ा है। लगातार तीन दिन बिजली बाधित रहने से प्रशासन की कार्यप्रणाली और विभागों के बीच समन्वय पर सवाल उठने लगे हैं। जनता ने जल्द समस्या के समाधान और जनरेटर को चालू करने की मांग की है। बिजली बोर्ड बंगाणा के एसडीओ उदित ने बताया कि सचिवालय में एसी के अत्यधिक उपयोग के कारण सप्लाई से जुड़ी मुख्य तार खराब हो गई। तकनीकी टीम मौके पर काम कर रही है और जल्द बिजली बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें