फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सरकारी स्कूलों में नहीं पर्याप्त पंखे, पसीने से नहा रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूल वाहनों में ठूंस कर भर रहे बच्चे, गर्मी में बुरा हाल
विज्ञापन

अमर उजाला पड़ताल
जिले के स्कूलों में गर्मी के बीच बढ़ी विद्यार्थियों की परेशानी

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी, अभिभावकों ने कहा-दुरुस्त की जाए व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिहाज से बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन कुछ स्कूलों में व्यवस्था इससे ठीक विपरीत है। कुछ सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी बिना पंखे के पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, निजी स्कूलों के वाहनों में बच्चों को ठूंस-ठूंसकर भरा जा रहा। भीषण गर्मी के बीच बच्चों की चुनौतियां बढ़ गई हैं। जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या के लिहाज से पंखों की व्यवस्था तक नहीं है। बड़े स्कूलों में शुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पंडोगा में नई बिल्डिंग में कक्षाएं लगाई जा रही हैं, जबकि भवन में न खिड़कियां हैं और न पंखों की व्यवस्था। इसके अलावा कई स्कूलों में पर्याप्त पंखे नहीं हैं। बड़े हाल में दो से तीन पंखे हैं। इससे बच्चों को गर्मी के बीच पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ रहा। इस स्थिति को लेकर अभिभावकों ने भी चिंता जताई है। क्षेत्र के अभिभावक अंजू बाला, सूरज कुमार, अरविंद कुमार, विनोद कुमार ने कहा कि शिक्षा के स्तर को पहले से बेहतर किया जाना चाहिए। बच्चे जब घर लौटते हैं तो पसीने से तर होते हैं। कहा कि कक्षाओं और वाहनों में बच्चों को गर्मी से राहत के लिए सुविधाएं दी जानी चाहिए। धरातल पर अभी भी सरकार और प्रशासन को कार्य करने की जरूरत है।
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार ने बताया कि अगर किसी स्कूल में विद्यार्थियों को असुविधा का सामना पड़ रहा तो उसके बारे में सूचित करें, ताकि समय रहते समस्या का निवारण हो पाए। जिन स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को भरा जा रहा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें