फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब के लंबासैल में गद्दियों की तीस बकरियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती लंबा सैल गांव में शातिर गद्दियों की तीस बकरियां चोरी करके ले गए। गद्दी महिला की बकरियां चोरी होने से क्षेत्र में दहशत है। पीड़ित गद्दी महिला ने मामले की शिकायत पुलिस थाना अंब में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित महिला के शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सर्दियों के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों से प्रदेश के सीमांत मैदानी क्षेत्र में गद्दी भेड़-बकरियां लेकर आते हैं। इन्हें स्थानीय जंगलों और निजी चरागाहों में चराया जाता है। सालों से यह परंपरा चली आ रही है। इसी क्रम के चलते सलोचना देवी पत्नी मिलख राम निवासी गांव दैहन तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा अपने दो सहयोगियों के साथ लगभग तीन माह से लंबा सैल में डेरा डाले हुए है। शुक्रवार रात उनकी बकरियां चोरी की गईं। सलोचना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात के समय वे सोए हुए थे। रात के लगभग तीन बजे के करीब उन्होंने कुछ आवाजें सुनीं। जब उन्होंने उठकर देखा तो पाया कि दो-तीन लोग उनकी कुछ बकरियां पकड़ कर ले जा रहे थे।
इस पर उन्होंने शोर मचाया तो शातिर उन बकरियों को मौके पर छोड़कर भाग गए। सुबह जब उन्होंने बकरियों की गिनती की तो उन्होंने पाया कि तीस बकरियां गायब हैं। डीएसपी अंब मनोज जंवाल का कहना है कि पुलिस ने गद्दी महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें