फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे के साथ पकड़ा आरोपी रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। पुलिस की एसआईयू टीम ने संतोषगढ़ नगर में चिट्टे के साथ गिरफ्तार युवक को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने अब आरोपी युवक को 18 फरवरी तक न्यायिक हिरासत भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुलिस की एसआईयू प्रभारी सर्वजीत सिंह ने टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संतोषगढ़ नगर में आरोपी युवक सुधांशु को 5.51 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी युवक के किन-किन लोगों के तार जुड़े हुए हैं। उधर, एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी युवक सुधांशु को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया। यहां अदालत ने आरोपी को 18 फरवरी तक रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। एएसपी ने जनता से अपील की कि अगर कहीं नशे का अवैध कारोबार चल रहा है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें