फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा के सुजूकी शोरूम से तीन स्कूटर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। स्थानीय बाजार में सुजूकी शोरूम से तीन स्कूटर चोरी किए गए। शोरूम के मालिक ने इस संबंध में पुलिस थाना बंगाणा में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

बंगाणा सुजूकी शोरूम के मालिक सुभाष कंवर ने बताया कि सुबह वे जब शोरूम में पहुंचे तो देखा कि शटर के ताले टूटे हैं। अंदर से तीन स्कूटर चोरी किए हुए मिले। उन्होंने बताया कि वे शोरूम में कैश रात को ही ले गए थे। चोरों ने स्कूटर के अलावा अन्य सामान को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया था। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है। बंगाणा थाना प्रभारी मनोज कौंडल ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें