फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दियोली शिव मंदिर में चोरी, गल्ला और घंटियां ले उड़े चोर

Sun, 13 Sep 2026 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना) । गगरेट थाना के अंतर्गत दियोली क्षेत्र में चोरों ने शिव मंदिर को निशाना बनाते हुए गल्ला और मंदिर में लगी घंटियां चोरी कर लीं। मंदिर में चोरी की वारदात सामने आने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में रोष के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। घटना का पता चलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके पश्चात पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाने के साथ ही चोरी की वारदात से जुड़े संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना में एक से अधिक लोग शामिल थे या नहीं।

ग्रामीणों का कहना है कि दियोली और आसपास के क्षेत्र में पहले भी चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में धार्मिक स्थल में चोरी की घटना ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने तथा पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं को भी जांच के दायरे में लाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एक स्थानीय युवक पर संदेह भी जताया है, जिसके नशे का आदी होने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है। हालांकि, मंदिर में हुई चोरी में उक्त युवक की संलिप्तता की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस से मंदिर चोरी मामले का जल्द खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। धार्मिक स्थल को निशाना बनाए जाने की घटना से लोगों में खासा रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें