फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चोरी का आरोपी 35 लाख के गहनों के साथ होशियारपुर से गिरफ्तार

Wed, 01 Apr 2026 05:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
फोलोअप
विज्ञापन

पुलिस ने सुलझाई सलोह चौक के पास शटर तोड़ कर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की घटना
आरोपी बिहार का रहने वाला, हरोली क्षेत्र में कर चुका राजमिस्त्री का काम

संवाद न्यूज एजेंसी

पंडोगा (ऊना)। हरोली क्षेत्र में हुई चोरी की बड़ी वारदात को पुलिस ने 12 घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को पंजाब के होशियारपुर से करीब 35 लाख रुपये के सोना-चांदी के गहनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार 30 मार्च को थाना हरोली के तहत सलोह चौक के समीप भाई द मोड़ स्थित कौशल ज्वेलर्स की दुकान में देर रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर दुकान के सेफ में रखे करीब 100 ग्राम सोना और आठ किलो चांदी के तैयार गहने चोरी कर लिए थे। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है। सूचना मिलते ही चौकी पंडोगा से उपनिरीक्षक गुरध्यान शर्मा और सहायक उपनिरीक्षक चैन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी हरोली सुनील सांख्यान भी घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ ही देर में एसपी सचिन हिरामेठ और उप पुलिस अधीक्षक मोहन रावत ने भी मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कीं। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। साथ ही ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी निगरानी का सहारा लिया गया। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर देर रात पंजाब के होशियारपुर में दबिश दी गई। पुलिस ने वहां से आरोपी मान सिंह को चोरी किए गए गहनों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मान सिंह निवासी गांव परिहालपुर, डाकघर कोचाधामण, जिला किशनगंज, बिहार के रूप में हुई है। आरोपी हिमाचल और पंजाब में राजमिस्त्री का काम करता था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले हरोली क्षेत्र में राजमिस्त्री के तौर पर काम कर चुका था। इसी कारण उसे घटनास्थल और आसपास के इलाके की पूरी जानकारी थी। माना जा रहा है कि उसने पहले से रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस बुधवार सुबह आरोपी और बरामद माल को लेकर हरोली पहुंच गई। आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की इस वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल थे। संभावना जताई जा रही है कि आरोपी के साथ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उससे और पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके। कहा कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में पहले हुई कुछ अन्य चोरी की घटनाओं का खुलासा भी हो सकता है। -मोहन रावत, डीएसपी हरोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें