फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मनमोहक झांकियों और रंगारंग प्रस्तुतियों से युवा महोत्सव में लगाए चार चांद

विज्ञापन
खींच मेरी फोटो........ ऊना कालेज में अंतर महाविद्यायलय युवा महोत्सव में प्रस्तुति देने से पहले
विज्ञापन
विभिन्न महाविद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने बांधा समा
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव (ग्रुप-3) का आयोजन शुक्रवार को किया गया। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रो. प्रेम शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मेहनत से कभी नहीं डरना चाहिए तथा हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने यह भी साझा किया कि वे स्वयं विद्यार्थी जीवन में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेती रही हैं और कई बार विजेता भी रहीं। उप प्राचार्य प्रो. पुनीत प्रेम ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और महाविद्यालय आगमन के लिए उनका आभार जताया। प्रथम सत्र में लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां शामिल रहीं, जिनमें राजकीय महाविद्यालय नगरोटा, चंबा, नादौन, एचपीयू डिपार्टमेंट ऑफ इवनिंग स्टडीज, राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा रोहड़ू, संघरा तथा पालमपुर के दलों ने भाग लिया।
द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय चौकी मन्यार के प्राचार्य बलविंदर राणा रहे। उन्होंने छात्रों को प्रतिदिन कम से कम एक घंटे पुस्तकालय में अध्ययन करने की सलाह दी तथा जीवन और कैरियर के प्रति सजग रहने पर बल दिया। साथ ही, उन्होंने सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय सत्र की रंगारंग प्रस्तुतियों में राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौरा मैदान शिमला, राजकीय महाविद्यालय नाहन, राजकीय महाविद्यालय राजगढ़, वाईएस परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन, राजकीय महाविद्यालय थुरल कांगड़ा, सोलन, भरमौर, ऊना, सुजानपुर सहित अन्य महाविद्यालयों के प्रतिभागी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें