फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महिला को मई 2023 से प्रति माह भरण पोषण के लिए देने होंगे तीन हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत से
विज्ञापन


पारिवारिक न्यायालय ऊना की अदालत ने सुनाया फैसला, 2021 में हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। घरेलू हिंसा से जुड़े एक मामले में पारिवारिक न्यायालय ऊना की अदालत ने मंगलवार को महिला की याचिका स्वीकार करते हुए पति को 5-01-2023 से 3000 रुपये मासिक भरण-पोषण राशि का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता किरना देवी (26) निवासी हीरां थारा हरोली ने मई 2025 में 20,000 रुपये प्रति माह भरण-पोषण भत्ता दिए जाने को लेकर याचिका दायर की थी। महिला का कहना था कि उसकी शादी 28-1-2021 को गांव हीरा नगर दुलेहर हरोली में भूपिंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह के साथ हुई थी। विवाह लॉकडाउन के दौरान हुआ था और शादी पर तीन लाख खर्च हुए थे। शादी के बाद पति और ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। जून 2021 में वह गर्भवती हो गई। इसका पता चलने पर ससुराल वाले नाराज हो गए और दहेज को लेकर गालियां देनी शुरू कर दीं। चोरी के झूठे आरोप लगाए। बाद में गर्भपात कराने को मजबूर किया। मना करने पर सितंबर 2021 में ससुराल छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। आरोप था कि पति ने कानूनी रूप से उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया और भाभी दविंदर कौर ने घोषणा की कि वह उसे अपने साथ नहीं रहने देगी। बाद में मामले को लेकर घरवालों और रिश्तेदारों को बताया।
विज्ञापन

पंचायत बुलाई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मामला पुलिस को सौंप दिया। महिला पुलिस स्टेशन ऊना ने मामले की जांच की और घरेलू आकस्मिक रिपोर्ट अदालत में पेश की। मामला लेडी जेएमएफसी 3 ऊना की अदालत में लंबित है। महिला ने 17-3-2022 को बेटे को जन्म दिया। इसके बाद वह बच्चे को लेकर ससुराल गई तो पति ने धक्का देकर मारपीट की। बेटे को छीन लिया। बाद में भाई को बचाने के लिए फोन किया। महिला का आरोप था कि जब वह जख्मी हालत में ससुराल के घर से निकली तो पति ने बेटा दे दिया। उसी दिन थाना हरोली की पुलिस को मामले की सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इलाज पर करीब 15 हजार खर्च हुए। यह मामला ऊना के वरिष्ठतम एसीजेएम की अदालत में लंबित है। महिला का आरोप था कि वह अपना भरण-पोषण करने में असमर्थ हैं और पूरी तरह से पति पर निर्भर हैं। पति राजस्व विभाग में कार्यरत है। पहले के मुकदमे में पति को प्रति माह 5000 रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन आज तक उस पर भरण-पोषण का बकाया है। इसके बाद महिला ने याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें