अधिकतम तापमान में आई गिरावट
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में शुक्रवार शाम से आसमान पर बादल छाए रहे। शाम को हल्की बारिश हुई। इसके बाद शनिवार सुबह भी 11:00 बजे हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिले में 2.0 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई। इसके अलावा शनिवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। शुक्रवार रात का तापमान 11.01 डिग्री सेल्सियस रहा।
जिले में शुक्रवार व शनिवार को हुई बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। खास तौर पर जिले के जिन क्षेत्रों में सिंचाई की सुविधा नहीं है वहां बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है। मौसम में इस बदलाव के बाद से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जबकि, मौसम के बदले मिजाज के चलते शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद शर्मा ने बताया कि जिले में बीती रात से शनिवार दोपहर तक 2 एमएम बारिश रिकाॅर्ड हुई है। इसके चलते अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। आगामी दिनों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है।